हम तुम्हारे थे प्रभुजी
Hum Tumhare The Prabhuji
Hum Tumhāre The Prabhujī
Traditional
Listen on the official channelA surrendered prayer: 'I was Yours, I am Yours, I will ever remain Yours, O my beloved.'
हम तुम्हारे थे प्रभुजी, हम तुम्हारे है हम तुम्हारे ही रहेंगे, ओ मेरे प्रियतम
तुम्हे छोड़कर नंद दुलारे, कोई न मीत हमारो किसके द्वारे जाएं पुकारूं, और न कोई सहाराे अब तो आके बाँह पकड़ को, ओ मेरे प्रियतम हम तुम्हारे थे प्रभुजी, हम तुम्हारे है हम तुम्हारे ही रहेंगे, ओ मेरे प्रियतम
तेरे कारण सब जग छोड़ा, तुम संग नाता जोड़ा एक बार प्रभु बस यह कहदो, तू मेरा मैं तेरा साँची प्रीत की रीत निभादो, ओ मेरे प्रियतम तुम हमारे थे प्रभुजी, तुम हमारे हो तुम हमारे ही रहोगे, ओ मेरे प्रियतम
दासी की विनती सुन लिजो, ओ ब्रज राज दुलारे आखिरी आस यही जीवन की, पूरण करना प्यारे एक बार हृदय से लगा लो, ओ मेरे प्रियतम हम तुम्हारे थे प्रभुजी, हम तुम्हारे है हम तुम्हारे ही रहेंगे, ओ मेरे प्रियतम
कृष्ण हे, कृष्ण हे......