Bhajan
राधारमण सदा हमको प्यारे रहे
Radha Raman Sada Hamko Pyare Rahe
Rādhāramaṇa Sadā Hamko Pyāre Rahe
Traditional
Listen on the official channelA tender bhajan of belonging: 'May Rādhāramaṇa always remain dear to us; may we be His and He ours.'
॥ lyrics ॥
राधारमण सदा हम को प्यारे रहे हम उन्ही के रहे वो हमारे रहे।
मोह माया की नदिया बहे जा रही मन की ममता को खींचे लिए जा रही हम भँवर में रहे या किनारे रहे हम उन्ही के रहे……..।
जिस डगर पे मुरलिया की धुन आएगी उस डगर पे उमरिया ये कट जाएगी मुरलीवाले कन्हैया दुलारे रहे हम उन्ही के रहे……….।
प्रेम पीयूष की धार बहती रहे नित्य घनश्याम रसना ये कहती रहे मुरलीवाले कन्हैया दुलारे रहे हम उन्ही के रहे……….।